प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

0
132

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

मसूरी। शहीद भगत सिंह चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी के बीच ने महंगाई के विरोध में पुतला दहन किया। उनका कहना था कि प्रदेश की सरकार मंहमागई पर रोक लगाने में असफल रही है। शहीद भगत सिंह चौक पर प्रदेश सरकार के एक साल होने पर शहर कांग्रेस ने मंहगाई के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व पुतला दहन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार शराब सस्ती कर रही है वहीं दूसरी ओर आम जनता के उपयोग की वस्तुओं, चाहे राशन हो या गैस सिलेंडर, बिजली पानी का मामला हो सभी मंहगी कर दी है। जिससे आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा से आह्वान पर पूरे प्रदेश में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगाई के विरोध में अपना आंदोलन उग्र करेगी। इस मौके परे मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, सुशील अग्रवाल, गौरव गुप्ता, राम प्रसाद कवि, रमेश राव, सोनी खरोला, नागेद्र उनियाल, नवीन भटट, वसीम खान, जगपाल गुसांई, महिमा नंद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।