उत्तराखण्डपर्यावरण

श्री अभयमठ महिला मंडल द्वारा हरेला पर्व एवं वृक्षारोपण कार्यक्रमआयोजित।

देहरादून 16जुलाई । श्री अभयमठ महिला मंडल द्वारा आयोजित हरेला पर्व एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने कहा कि विकास और पर्यावरण दोनों एक दूसरे के पूरक होने चाहिए। दोनों के बीच संतुलन आज समय की आवश्यकता है। मंडल के मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने भी हरेला पर्व पर अभ्यमठ के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।आदरणीय सांसद जी ने कहा देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हरेला पर्व आज पूरे देश का पर्यावरण पर्व बन गया है। बंसल जी ने श्री अभयमठ के सौंदर्यीकरण के लिए योजना बनाकर विकास सहयोग का आश्वासन दिया।अभयमठ शक्तिपीठ की के दिगंबर भागवत पुरी जी महाराज और श्री अभयमठ महिला मंडल के
मुख्य संरक्षक विनय गोयल ने उन्हे माता की चुन्नी और स्मृति चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम में दिगम्बर राजेश पुरी,भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, महामंत्री विपिन खंडूरी,पार्षद मनोज जाटव,महिला मंडल अध्यक्ष रीना मेहंदीदत्ता,महामंत्री प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष कमलेश गोयल,वार्ड अध्यक्ष मनोज सिंघल,विवेक गुप्ता अनिल गुप्ता,टोकन गुप्ता,परवीना रस्तोगी , आरती गोयल, सुधा मित्तल ,मंजू मित्तल, शशि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button