उत्तर प्रदेशविशेष समाचार
जलालाबाद के छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में लहराया परचम

जलालाबाद 15 अप्रैल । क्षेत्र के दो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में शानदार सफलता हासिल कर कस्बे और अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है।
वशिष्ठ विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल की छात्रा वाणी सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। वहीं, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, जलालाबाद के छात्र अभिषेक और जुबेर ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
तीनों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुजफ्फरनगर में आयोजित एक भव्य समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



