दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का शुभारंभ, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

झिंझाना(शामली)। कस्बे के आर्य समाज मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में गुरुलाल प्रधान, शिवकुमार सैनी, अक्षय चौहान, दिवाकर कश्यप, अरविंद बंसल, नवनीत चौधरी, नीलम नामदेव, गुरमीत कौर, मोनू तोमर और फूल कुमार प्रधान तथा अरविंद कुमार प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की नीतियों व कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन रविवार को कैराना लोकसभा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


