Uncategorized

सड़क मार्ग पर सीएम धामी का ऐतिहासिक स्वागत, बुलडोजर से भी हुआ अभिनंदन; काशीपुर से खटीमा तक उमड़ा जनसैलाब

देहरादून/खटीमा, 30 मार्च 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सड़क मार्ग से काशीपुर से खटीमा पहुंचे। इस दौरान पूरे यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कई स्थानों पर बुलडोजर के माध्यम से अभिनंदन कर लोगों ने उत्साह और समर्थन का अनोखा प्रदर्शन किया।
यात्रा के दौरान बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, दिनेशपुर, किच्छा और सितारगंज सहित कई स्थानों पर भारी संख्या में लोग सड़कों के किनारे अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। युवाओं, माताओं-बहनों और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
हर जगह उमड़े जनसैलाब और आयोजित स्वागत कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट किया कि प्रदेश की जनता राज्य सरकार की विकास नीतियों और जनहितकारी निर्णयों के साथ मजबूती से खड़ी है और विकास यात्रा की सक्रिय सहभागी बन रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button