उत्तराखण्डशासन

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अधिकारियों के तबादले

देहरादून,14 सितंबर। उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून तथा मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
इसी तरह उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून, हरवंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल तथा शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुजा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर, जबकि अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी भेजा गया है।
राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिलेश कुमार सिंह को 31वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक पद से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल भेजा गया है।
इसके अलावा अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।
शासनादेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button