Uncategorized

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित उत्तराखण्ड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

देहरादून 26 अगस्त । नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
प्राधिकरण के अनुसार यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी साझा करनी है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 और 8218867005 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्राधिकरण ने प्रभावित क्षेत्र में मौजूद उत्तराखण्ड के नागरिकों के संबंध में उपलब्ध जानकारी तत्काल साझा करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button