उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्म

गढ़ी हसनपुर में मां भगवती का भव्य आयोजन हुआ, मां दुर्गा के भजनों से भाव विभोर हुए श्रद्धालु

शामली। ऊन तहसील के गांव गढ़ी हसनपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा मंदिर गढ़ी हसनपुर में राम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। आज के इस जागरण के मुख्य अतिथि तीर्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष रामविशाल दास महाराज जी रहे। मां दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने पंडित उमेश शर्मा के द्वारा पूजन करा कर ज्योत प्रज्वलित कर जागरण प्रारम्भ कराया। जागरण रात्रि 9:30 बजे प्रारम्भ होकर प्रातः 6 बजे प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। जागरण के मुख्य अतिथि रामविशाल दास जी महाराज (हरिद्वार) के साथ भावी जिला पंचायत सदस्य रूबी चौधरी, निविस चौधरी एवं जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कपिल खाटियान ने मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवा आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी ने महाराज जी को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। जागरण में मां के भक्तों का तांता सुबह तक लगा रहा।
मां भगवती जागरण में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष नाथी राम मित्तल, सचिव संजीव कुमार, सदस्यों में सोमपाल सैनी, रिषभ सिंघल, नितिन कुमार, आत्माराम कश्यप, सुशील पंवार, बिजेंद्र कश्यप, विपिन मित्तल, के साथ-साथ ग्राम वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त रहा। जागरण में संदीप उर्फ टिल्लू, रणधीर सिंह, रामपाल सिंह, जसबीर सिंह दथेडा, अरविंद कुमार, अनूप सिंह, यशवीर सिंह, नीरज प्रधान जेहरा, नीरज प्रधान दूधला आदि भी उपस्थित रहे।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button