धर्म-कर्मराज्य

गुरु नानक जयंती समारोह 24 नंवबर को हर्षोल्लास के साथ बनाया जायेगा

संवाददाता। ललित जोशी

नैनीताल 23 नवंबर । सरोवर नगरी समेत पूरे हिंदुस्तान में श्री गुरु नानक देव जी की जयंती समारोह आगामी 24 नंवबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सरोवर नगरी में गुरुद्वारा व मां नैना देवी मंदिर बिल्कुल एक दुसरे से सटे हुए हैं। इस दौरान गुरुद्वारे को व मंदिर को विधुत मालाओं से सजाया गया है।
गुरु नानक देव जी का 557 वे प्रकाश पर्व 24 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस के लिए
गुरुद्वारा कमेटी ने पूरी तैयारी कर दी है। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया गुरु नानक देव जयंती समारोह के दौरान 21 नंवबर से 23 नंवबर तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
और 24 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाये जायेंगे।
इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव समेत तमाम सदस्य गण कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। गुरुद्वारा एवं मंदिर में इन दिनों भीड़ देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button