उत्तर प्रदेशताज़ा खबरराजनीति

बीजेपी ने बढाया समाज का गौरव,अति पिछड़ों को दिया बढावा- रामजीलाल कश्यप,  जिला अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत 

शामली। जनपद के चौसाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी हसनपुर में बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप एवं उनकी जिला कार्यकारिणी के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ बीजेपी नेता मनीष चौहान  व कार्यकारिणी सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर  स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश कश्यप सिसौली ने की, जबकि संचालन धर्मवीर कश्यप द्वारा किया गया। इस दौरान मनीष चौहान व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
ग्राम गढी हसनपुर में कश्यप समाज के लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पदाधिकारियों एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का फूलमालाओं के साथ सम्मान किया। सबसे पहले जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप व कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्राचीन दुर्गा मन्दिर में माथा टेका व आर्शीवाद लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सचिन चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला कार्यकारणी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। अपने अनुभव साझा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा  कि जिलाध्यक्ष पद के लिए शामली में 60-65 लोगों ने दावेदारी की थी,लेकिन सरकार ने कश्यप समाज की भूमिका को समझा और समाज को रीढ़ बताते हुए अन्त्योदय श्रेणी मे होने के बाद भी जिलाध्यक्ष बनाया।बीजेपी सरकार ही ऐसी है कि जो समाज के लोगों का भला करती है,इसी कारण विजय कश्यप को हारने के बाद भी चुनाव लड़ने का मौका दिया। जिले मे कश्यप सहित सभी जातियों को प्रत्येक स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वही मनीष चौहान ने कहा कि बीजेपी मेहनत का सम्मान करती है और काबिलियत के हिसाब से काम करती है। जिला उपाध्यक्ष अभय तोमर, जिला उपाध्यक्ष रूबी चौधरी, निमीष चौधरी पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, बिजेन्द्र कश्यप ,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी,धर्मवीर सिंह एवं समस्त आयोजनकर्ता व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button