उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार

टीएचडीसी ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में दिखाया ऊर्जा क्षेत्र में दमखम

ऋषिकेश,21 मार्च 2026। THDC India Limited ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में अपने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह प्रतिष्ठित वैश्विक सम्मेलन 19 से 22 मार्च तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
समिट के दौरान टीएचडीसी के स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक नीरज वर्मा तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन/जनसंपर्क) डॉ. ए. एन. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान कंपनी ने जलविद्युत, पंप स्टोरेज, सौर और पवन ऊर्जा क्षेत्रों में अपनी प्रमुख पहलों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया। टीएचडीसी का यह विविध ऊर्जा पोर्टफोलियो न केवल इसकी बढ़ती क्षमता को दर्शाता है, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी लाने की प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।
“इलेक्ट्रिफाइंग ग्रोथ, एम्पावरिंग सस्टेनेबिलिटी, कनेक्टिंग ग्लोबली” थीम पर आधारित यह समिट वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं को एक मंच पर लाकर भविष्य की ऊर्जा जरूरतों और टिकाऊ समाधान पर मंथन का अवसर प्रदान कर रहा है।

Related Articles

Back to top button