उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्म

भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन,देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, जलालाबाद में मनाया गया रथयात्रा महोत्सव

जलालाबाद,शामली। कस्बे में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में रविवार को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न स्थानों से आए हजारों जैन श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया,महोत्सव का आयोजन जैन संत मुनि श्री 108 नयन सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। प्रातःकाल मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा कराई गई,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया,अभिषेक का सौभाग्य सहारनपुर के पंडित राजकुमार जैन को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री नयन सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में अहिंसा,संयम और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में करुणा,दया और सत्य के मार्ग पर चलते हुए सभी जीवों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए,उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति वही है,जो मनुष्य को अच्छे कर्म करने और आत्मिक शांति प्राप्त करने की प्रेरणा दे।धार्मिक कार्यक्रमों के बाद भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और भगवान के जयकारों के बीच निकली रथयात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया और भगवान के दर्शन किए।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति के सुशील जैन सहित समाज के अनेक लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार निर्दोष जैन,अजीत जैन(मुंबई),सचिन जैन,संदीप जैन,मोनिका जैन,निर्दोष कुमार जैन,सुरेश चंद्र जैन(राउरकेला),अजीत कुमार जैन,पूनम कुमार जैन,त्रिशला जैन,विनय जैन,मोहित जैन (पानीपत),आलोक जैन,आशीष जैन (शामली),मयंक जैन (पूर्व न्यायाधीश),विवेक जैन,समीर जैन (दिल्ली),राजीव जैन,आकाश जैन,राहुल जैन,सुधीर कुमार,अंशुल जैन,प्रवीण जैन,अर्पित जैन,प्रदीप जैन एडवोकेट,अंकित जैन,जे.के. जैन,तरुण कुमार जैन,सतेन्द्र कुमार जैन,राकेश जैन एडवोकेट,मुकेश जैन, प्रदीप जैन,सुभाष चंद्र जैन,नरेन्द्र जैन, सतेन्द्र जैन (शामली),उमेश कुमार जैन, भूपेन्द्र जैन,पं. सनत जैन,ऋषभ जैन,सतीश जैन,अर्पण जैन,सचिन जैन,राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button