उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज
सब जूनियर वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलें मयंक, नीरज व भरत ने जीते
*जूनियर वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलें गौरव, हिमांशु, आशीष, आयुष, कृष्णा, ललित,अंश, प्रथम व हिमांशु ने जीते।*
*जनपद पिथौरागढ़ में प्रथम बार 04 वर्गो की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग
प्रतियोगिता एक साथ आयोजित।*
देहरादून 22 अक्टूबर। खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के सौजन्य एवं उत्तराखण्ड बॉक्ंिसग संघ के समन्वय एवं जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 04 दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज 22 अक्टूबर, 2026 से श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में प्रारम्भ हो गयी। *प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष कुमार भटगांई एवं अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया ने किया।*
*मुख्य अतिथि द्वारा सभी ऑफिशियल्स एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरान्त दीप प्रज्वलित कर तथा रंग-बिरंगे गुब्बारों को हवा में उड़ाकर एवं बॉक्ंिसग रिंग में जाकर 54-57 किग्रा0 भार वर्ग के प्रतिद्वन्दी मुक्केबाजों पिथौरागढ़ के गौरव सिंह एवं नैनीताल के शौर्य बिष्ट को शुभकामनाऐं देते बाउट प्रारम्भ कर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इस उदधाटन बाउट में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह ने नैनीताल के शौर्य बिष्ट को पराजित किया। उदघाटन अवसर पर रा0उ0मा0वि0 विण के छात्रों द्वारा छलिया नृत्य एवं द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।*
*मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि जनपद पिथौरागढ़ में खेल विभाग द्वारा चार वर्गो में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता को खिलाड़ियों के लिये एक अच्छी पहल है, जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाऐं दी।*
*सब जूनियर के बालक वर्ग के प्री क्वार्टर मुकाबलों में* 43-46 किग्रा0 भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के मयंक अधिकारी ने पिथौरागढ़ के योगेश प्रसाद को पराजित किया। 46-49 किग्रा0 भार वर्ग में पिथौरागढ़ के नीरज चंद ने बागेश्वर के गौरव कुमार को तथा इसी भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू को भरत सिंह ने अल्मोड़ा के कार्मिक भण्डारी को पराजित किया।
*जूनियर बालक वर्ग केे प्री क्वार्टर मुकाबलों में* 54-57 किग्रा0 भार वर्ग में बागेश्वर के हिमांशु कोरंगा ने पिथौरागढ़ के सागर बिष्ट को, साई सेन्टर पिथौरागढ़ के आशीष कन्याल ने ऊधमसिंह नगर के सुमित बोरा को, स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के आयुष खनका ने देहरादून के सुशील को, स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के कृष्णा ने हरिद्वार के राघव मेहता को, 46-48 किग्रा0 भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के ललित सिंह बिष्ट ने एस0टी0सी0 काशीपुर के वंश चौधरी को, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अंश बिष्ट ने स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के मयंक पन्त को, 48-50 किग्रा0 भार वर्ग में एस0टी0सी0 काशीपुर के प्रथम चन्द्र ने बागेश्वर के पीयूष रौतेला को, 52-54 किग्रा0 भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के हिमांशु भण्डारी ने पौड़ी के प्रिंस सिंह को पराजित किया।
*जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।*
इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी तरूण पन्त, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ0 जगदीश नेगी, जिला सूचना अधिकारी संतोष चन्द, भाष्कर चन्द्र भट्ट, संजय सरन, चन्द्रशेखर महर, कुण्डल सिंह मोसाल, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिह, अरूण बनग्याल, जिला खेल समन्वयक बिक्रम सिंह दिगारी, वरि0प्रशा0 अधिकारी जगत सिंह महरा, बिजेन्द्र मल्ल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकिता चन्द एवं खुशी चन्द आदि उपस्थित थे।
ऑशियल्स की भूमिका डी0सी0 भट्ठ, डी0एस0जीना,श्याम सिंह डॉगी,संजय अधिकारी, रेखा पाण्डेय, धर्मेन्द्र बोहरा, जर्नादन सिंह वल्दिया, बबीता मेहता, हेम चन्द्र उपाध्याय, सुनीता मेहता रावत, चन्द्र कुमार थापा, नरेन्द्र सिंह कसन्याल, राजेन्द्र भाटिया, संजय शाही, मान सिंह खोलिया, पुष्कर सिंह कसन्याल, नन्दन सिंह, मृणाल जीना, सूरज पाण्डेय, निखिल महर, प्रकाश जंग थापा, कमल कुमार पाण्डेय, प्रेम टम्टा एवं गणेश सिंह बिष्ट ने निभायी।
*जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पिथौरागढ़ में प्रथम बार 04 वर्गो की राज्य स्तरीय बॉक्ंिसग प्रतियोगिता एक साथ आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में जनपद देहरादून, चम्पावत, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, एस0टी0सी0 काशीपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल पिथौरागढ़, स्पोर्ट्स ब्यॉयज हॉस्टल कोटद्वार, स्पोर्ट्स ब्यॉयज हॉस्टल टनकपुर, खेलों इण्डिया सेन्टर पिथौरागढ़ एवं जोहार क्लब, मुनस्यारी की टीमों से सब जूनियर बालक वर्ग में 92 बालक व 36 बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग में 103 बालक व 46 बालिका मुक्केबाज सहित 277 खिलाड़ी बड़े उत्साहन के साथ प्रतिभाग कर रहे है।*
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, कोच ऑफिशियल्स को खेल विभाग के मानकों के अनुसार आने-जाने का किराया, भोजन भत्ता, अनुसांगिक व्यय, आवास सुविधा खेल विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं चैम्पियनशिप विजेता-उप विजेता टीमों को तथा ऑफिशियल्स को मेडल, पुरस्कार, चैम्पियनशिप ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।