उत्तर प्रदेशताज़ा खबरमहिला जगत
महिला कल्याण विभाग शामली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कराया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थीयों को बांटे गये लैपटॉप, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन कार्यक्रम, निष्क्रिय थाना भवन पुलिस नहीं लगा पाई चार दिन पूर्व खेत में गई जाफरपुर गांव की महिला सुनीता शर्मा का कोई सुराग


शामली। शासन के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज तहसील शामली के सभागार में कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भव्य कार्यक्रम से दिये गये प्रेरणादाई संबोधन का सजीव प्रसारण एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ़ अली, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन अन्य विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी के द्वारा देखा और सुना गया।जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की प्रस्तावना डिप्टी कलेक्टर, शामली हामिद हुसैन द्वारा बताई गयी, उन्होनें बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और प्रोत्साहित करना है। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की दो लाभार्थियों कु. अंशिका पुत्री राजीव व कु. रक्षिका पुत्री श्री परमेन्द्र को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों बालिकाओं ने योजना से लाभ प्राप्त करते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दसवीं कक्षा में क्रमशः 75 प्रतिशत व 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित करने के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वन स्टॉप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी व चाइल्ड हेल्पलाईन की परियोजना समन्वयक अजरा खान को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग से कैराना स्थित मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी, महिला थाना कैराना स्थित परामर्श केन्द्र प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललिता, थाना झिंझाना से आरक्षी पूजा रानी को महिलाओं के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें ब्लॉक कैराना ग्राम बुच्चाखेड़ी की आंगनवाडी कार्यकत्री रानी, ब्लॉक कांधला के ग्राम रामपुर खेड़ी से मीना, ब्लॉक थानाभवन के ग्राम बाबरी से ऊमन सैनी, ब्लॉक ऊन के ग्राम चौसाना एवं ब्लॉक शामली के ग्राम बुटराडा की आंगनवाडी कार्यकत्री अमरेश को भी उनके द्वारा बच्चों के लिये किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया। इनके साथ ही दो नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं ब्लॉक थानाभवन से ऋचा शर्मा एवं ब्लॉक ऊन से राखी को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छः बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किये गये, इन बालिकाओं में प्रतिभा पुत्री नरेश ग्राम लिलौन, सिमरन पुत्री माला ग्राम खानपुर कला, रिया पुत्री सोना निवासी ग्राम सुन्ना, धानी गर्ग पुत्री रुची गर्ग निवासी टंकी कॉलोनी शामली, रेशमा पुत्री अफसाना निवासी ग्राम लिलौन एंव बुशरा पुत्री मुनाजरा निवासी ग्राम कुड़ाना शामिल है।कार्यक्रम में दिनांक 27- 11- 2025 से 08- 03- 2026 तक संचालित रहे 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। यह अभियान जनपद में तीन चरणों में चलाया गया, पहले चरण में विद्यालयों, दूसरा चरण धर्म गुरूओं व धार्मिक स्थलों एवं तीसरे चरण में ग्राम/निकायों में बड़े स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये। इस 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद में 1833 गतिविधियां संपादित हुईं व 16359 व्यक्तियों को बाल विवाह मुक्त भारत की ऑनलाईन शपथ दिलाई गयी।इस अवसर पर ग्राम चढ़ाव जनपद शामली की होनहार बेटी कु. काजल चौहान, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में 403 वीं रेंक हासिल की,भी उपस्थित रहीं जिसको पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा इनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी गयीं।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मिशन शक्ति के रूप में बैठी उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी गयीं। उन्होने अपने संबोधन में बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एंव स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित है। सरकार महिलाओं के लिए लाभकारी योजनायें चला रही है जिसका लाभ पाकर महिलायें अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक हो रही हैं। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ,जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन व अन्य विभागीय कर्मचारी सहित मिशन शक्ति के रूप में महिलाएं मौजूद रहीं।
चार दिन से लापता महिला का नहीं मिला कोई सुराग
शामली। एक और जहां पुरे देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया वहीं थानाभवन पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है जो महिलाओं के प्रति संवेदनहीन है। थाना थानाभवन क्षेत्र अंतर्गत गांव जाफरपुर की एक 64 वर्षीय महिला सुनीता शर्मा पत्नी राजकुमार शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। आज के आधुनिक युग में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता जिससे गुमशुदा महिला सुनीता का पता ना लगाया जा सके ये थानाभवन पुलिस की निष्क्रियता बिल्कुल साफ रुप से प्रदर्शित कर रही है। महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। लेकिन संवेदनहीन थानाभवन पुलिस उसके गांव जाफरपुर तक खोजबीन करने हेतु नहीं पहुंची है। पुलिस के इस ढुलमुल रवैए से गांववासी आक्रोशित हैं। पोर्टल के माध्यम से महिला के परिजनों की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग है कि थानाभवन पुलिस को आदेशित किया जाये कि वो जाफरपुर निवासी सुनीता शर्मा का अतिशीघ्र सुराग लगाकर महिला को उपलब्ध करायें। नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट ऑफ (इंडिया) उत्तर प्रदेश की शामली इकाई भी पुरजोर मांग करती हैं कि गुमशुदा महिला सुनीता शर्मा का थानाभवन पुलिस जल्द से जल्द पता लगायें ताकि उसके परिजनों को राहत मिल सके।
रिपोर्ट: सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।


