दुष्कर्मउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

थाना आदर्श मण्डी पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। ज्ञात हो कि थाना आदर्श मण्डी क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त सुमित पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मण्डी द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की घटना के सम्बन्ध में वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पोक्सो एक्ट बनाम सुमित उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा उक्त घटना में लिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी आदर्श मण्डी को निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक एन०पी० सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे महिलाओं के विरूद्ध अपराध की रोकथाम एवं महिला अपराधों से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना आदर्श मण्डी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की घटना में वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मण्डी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना आदर्श मण्डी पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button