उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यपाल से आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

लोक भवन,देहरादून 22 फरवरी,2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज लोक भवन में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर तथा आईजी मनु महाराज ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान आईटीबीपी से जुड़े विभिन्न विषयों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में बल की भूमिका पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने आईटीबीपी द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों में आईटीबीपी के जवान अनुकरणीय सेवा भावना के साथ राष्ट्र सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Back to top button