उत्तराखण्डविशेष समाचार
मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का जाना हालचाल
देहरादून 18 फ़रवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय, देहरादून पहुंचकर उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री जोशी एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और आवश्यक हर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की जानकारी भी ली तथा श्री जोशी के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहाय
ता का आश्वासन दिया।