ब्रेकिंग न्यूज – बलेनो कार से लाखों की कीमत का गांजा बरामद ,लाखों की कीमत का 60 किलो से अधिक का गांजा बरामद, सहारनपुर से सोनीपत डिलीवरी को ले जाया जा रहा था गांजा
थानाभवन(शामली)। थाना भवन पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर को लाखों की कीमत के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर एक बलेनो कार में गांजा भरकर सहारनपुर से सोनीपत गांजे की सप्लाई के लिए जा रहा था।
थाना भवन पुलिस ने एक बलेनो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार आरोपी राजेश कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी बोढ़ा छपरौली बागपत को गिरफ्तार किया है। कार से 61.180 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। थाना भवन थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक मेरठ द्वारा गठित टीम नारकोटिक्स विभाग थाना मेरठ उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार व उप निरीक्षक तुषार सिंह व थाना भवन थाना पुलिस उप निरीक्षक पवन कुमार पुलिस पुलिस टीम पंकज कुमार, अमित कुमार व रोहित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दभेडी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। जिस पर एक बलेनो कार को रोका गया। कार की तलाशी के दौरान 6 बैग में गांजा बरामद किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजेश कुमार ने बताया कि वह यह गंजा सहारनपुर से डिलीवरी लेकर सोनीपत की ओर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंजे की डिलीवरी सहारनपुर में किसी महिला ने राजेश को दी थी जिसे वह लेकर सोनीपत में आरोपी सचिन कुमार निवासी आदर्श नगर सोनीपत व जगमाल निवासी लीलोन शामली को देने के लिए जा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गाजा बरामदगी को लेकर 2024 में मुकदमा है उस समय भी आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी द्वारा कहां-कहां पर गांजा सप्लाई किया जा रहा है। क्या थाना भवन क्षेत्र में भी कहीं गांजे की सप्लाई की जा रही थी। इस पर भी विशेष जांच की जा रही है। गाजे की डिलीवरी देने पहुंची महिला की भी जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 61 किलो 180 ग्राम गांजा, 03 मोबाईल फोन व मारूति बलोनो कार व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। थाना भवन पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट : थानाभवन से सचिन गोयल के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।