उत्तराखण्डराज्य

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं

देहरादून, 01 जनवरी 2026 ।मुख्य सचिव

आनन्द बर्द्धन ने नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सचिवालय परिसर में आयोजित नववर्ष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सचिवालय परिवार सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्ध, आनंदमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में सचिवालय परिसर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय राज्य की सर्वोच्च संस्था है, जहां से प्रदेश की नीतियां एवं महत्वपूर्ण निर्णय निर्धारित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्था की गरिमा बनाए रखना और इसके उद्देश्यों को सफलतापूर्वक फलीभूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्य सचिव ने नववर्ष के अवसर पर संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सचिवालय की कार्यसंस्कृति और गरिमा न केवल उत्तराखण्ड बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने प्रदेशवासियों की सेवा एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए Whole of Government Approach अपनाते हुए Single Entity के रूप में कार्य करने पर बल दिया, ताकि शासन व्यवस्था और अधिक संवेदनशील एवं परिणाममुखी बन सके।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री नवनीत पाण्डेय, सचिवालय संघ के पदाधिकारीगण तथा सचिवालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Related Articles

Back to top button