उत्तराखण्डशिक्षासंस्कृति
शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करता है :प्रो. ललित तिवारी
नैनीताल 07 सितंबर ।
(ललित जोशी )सरोवर नगरी के डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रोफेसर वाला केक काटा गया। इस दौरान वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने केक कटा तथा सभी को बधाई दी । प्रोफेसर तिवारी ने कहा शिक्षक राष्ट्र का निर्माण करता है तथा अभिया मूल्यों का कार्य करता है । शिक्षा का मंत्र ही उसके विद्यार्थी होते है । इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया । कार्यक्रम में एल एस लोधयाल , प्रोफेसर सुषमा टम्टा ,प्रोफेसर नीलू लोध याल ,प्रोफेसर प्रभा पंत ,प्रोफेसर नवीन पांडे ,लता ,विशाल ,भावना ,पूजा ,रितिका , आदि शामिल रहे ।