मैं भाजपा में नहीं हूं, भारतीय किसान यूनियन का सदस्य हूं, न कि किसी राजनीतिक दल का : कुलदीप
बागपत,दोघट। बिनौली ब्लाक से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गये कुलदीप तोमर उर्फ चीकू ने दोघट में प्रेस वार्ता कर कहा कि उसका भाजपा से कोई लेना देना नहीं है। वह भाकियू कार्यकर्ता है।
दोघट कस्बे में भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी के आवास पर पत्रकारों को वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उसका भाजपा या किसी भी दल से कोई लेना देना नहीं है। वह भाकियू कार्यकर्ता है। गत पंच वर्षीय योजना में भी उनका चचेरा भाई प्रवीण तोमर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख रहा है। इस बार वे खुद चुने गए।
कहा कि उनको मौजिजाबाद नांगल से बीडीसी का चुनाव भी राजेंद्र चौधरी ने पर्चा भरवाकर निर्विरोध बीडीसी बनवाया है।
बताया कि ब्लाक प्रमुख बनवाने में किसी भी राजनैतिक दल का कोई सहयोग नहीं है।
वहीं इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह का कहना है कि बिनौली ब्लाक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू भाजपा से ही है। भाजपा से ही उसने नामांकन किया है। उसने किसी दल में जाने का नाम भी नहीं लिया है। भाकियू राजनैतिक है। वह कुछ लोगों के बीच में बैठकर क्या कह रहा है ,इससे कोई मतलब नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही उन्हें निर्विरोध बनवाया है।
रिर्पोट:- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।
order isotretinoin 10mg online isotretinoin 20mg tablet cost isotretinoin 20mg
splitting cialis