उत्तर प्रदेशखेल

नागल में रोढ़ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, शायान अली खान ने किया उद्घाटन

नागल शामली 26 अक्टूबर । ग्राम नागल में ग्रामवासियों की ओर से रोढ़ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन थानाभवन विधायक अशरफ अली खान के सुपुत्र शायान अली खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम में मोहित मुखिया, बॉबीन रोढ़, अंकुर, विशु, बंटी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button