उत्तराखण्डराज्यसंस्कृति

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से बौद्ध संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 13 नवम्बर । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड के विभिन्न बौद्ध संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) के पूर्व सदस्य डॉ. एल. अश्वघोष महाथेरा, हिस्टोरिकल बुद्ध मॉनेस्ट्री जसपुर के डिप्टी डेबोट वेन संघ घोष, दून बुद्धिस्ट एसोसिएशन जसपुर के अध्यक्ष डॉ. अकी हितो तथा नार्थ इंडिया बुद्धिस्ट ऑर्गेनाइजेशन काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी श्री नरेन्द्र कुमार बौद्ध शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर शिष्टाचार भेंट की। लोक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान बौद्ध संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button