उत्तर प्रदेशखननताज़ा खबर

ओवर लोड खनन के वाहनों के रूप में मौत, कुंभकर्ण की नींद में सो रहा है सहारनपुर प्रशासन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बेलगाम दौड़ रही है ओवरलोड खनन के वाहनों के रूप में मौत , इतना ही नहीं यह पहले ख़राब गुणवत्ता के कारण बरसात में जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था । देहरादून दिल्ली ग्रीन एक्सप्रेसवे हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे इसके बाद रही सही कसर पूरी कर दी है इन सहारनपुर से निकलने वाले अवैध खनन से लोडेड लदें हुए खनन के वाहनों में 10 टायरा से लेकर 22 टायरा तक ओवरलोडेड डंपर अवैध खनन लेकर बेलगाम गति से इस एक्सप्रेसवे पर दौड़ रहे हैं। जबकि ओवरलोड वाहन चलने का ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे पर क्या किसी भी हाईवे पर कोई प्रावधान ही नहीं है। इसकी सूचना के बड़े बड़े साइन बोर्ड इस हाइवे पर जगह-जगह लगे हैं कि ओवरलोडेड वाहनों का चलना इस ग्रीन एक्सप्रेसवे हाईवे पर प्रतिबंधित है।इसके बावजूद भी यह किसकी शह पर इन अवैध खनन से लदें हुए ओवरलोडेड वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है । अभी हाल ही में तेज़गति के कारण विभिन्न हाईवे पर बड़े-बड़े हादसों में दर्जन भर परिवार मौत के आगोश में समा गए हैं। बदायूं,मेरठ, पैरिफेल एक्सप्रेस वे पर बेलगाम दौड़ व ओवरलोड वाहनों के कारण बड़ी बड़ी दुर्घटना इसके उदाहरण हैं।जबकि तेजगति ग्रीन एक्सप्रेसवे हाईवे पर अधिकतर निजी कारों से परिवार के परिवार देहरादून से दिल्ली की यात्रा करते हैं। शायद जिम्मेदारों को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है अथवा वह लोग जानबूझकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को नीचा दिखाना चाहते हैं। देखना यह होगा कि इन बेलगाम अवैध खनन से लदे हुए ओवरलोड वाहनों पर जिला प्रशासन सहारनपुर कब तक रोक लगाता है।

रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button