संत शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ की बैठक में समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर मंथन
देहरादून 13 सितम्बर
। संत शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ की ओर से समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक श्री विनोद चमोली ने की। इस दौरान समाज के सम्मानित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में विश्व महापीठ के जिला अध्यक्ष श्री आनंद कुमार, सेवला कला से श्री सुरेंद्र करनवाल, श्री करमचंद, श्री सुंदर लाल, श्री चंद्रपाल, श्री ओमी चंद, श्री सुभाष कुमार तथा श्री आकाश कश्यप सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाज को एकजुट रखने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूती के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता आवश्यक है।
विश्व महापीठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दयाराम जी ने बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बैठक का समापन समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।