उत्तर प्रदेशहेल्थ

जलालाबाद जैन अतिशय क्षेत्र में 6 सितंबर को लगेगा निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप

जलालाबाद 05 सितंबर । श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में ए.डी.के. जैन आई हॉस्पिटल, खेकड़ा द्वारा 6 सितंबर को प्रातः 8 बजे निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का लोकार्पण अर्जुन देव भारती, अध्यक्ष सचिवालय संघ, लखनऊ द्वारा किया जाएगा।
मंदिर कमेटी के मंत्री सुशील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर नेत्र जांच कराने और इस निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button