उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

प्रेरणा संगठन महिला समूह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को किया सम्मानित,की उज्जवल भविष्य की कामना

नैनीताल 07 सितंबर । (ललित जोशी) सरोवर नगरी नैनीताल के शेर का डांडा क्षेत्र में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति द्वारा आयोजित डोला जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रेरणा संगठन की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन किया गया। जन्माष्टमी के धार्मिक आयोजन के साथ-साथ शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षिका दीपा बिष्ट , प्रेरणा संगठन की संरक्षिका लता रावत, नगरपालिका बालिका इंटर कॉलेज सूखाताल की पूर्व प्रधानाचार्या सुशीला जोशी, जीजीआईसी की पूर्व प्रधानाचार्या आनन्दी आर्या, तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधाध्यापिका कमला उप्रेती को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रेरणा संगठन के अध्यक्ष, सचिव, सह-अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप-कोषाध्यक्ष, उप सचिव तथा मीडिया प्रभारी सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन की ओर से कहा गया कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संगठन की सदस्य डॉली भट्टाचार्या, विनीता चंदोला, सावित्री अस्वाल, तरुणा तिवारी, जानकी बिष्ट, पुष्पा पाठक, नंदी राठौर, नीमा जोशी, निर्मला डालाकोटी, भावना पांडे, मुन्नी, दीपा बिष्ट, नीमा भोरियाल, ललिता नेगी, मीना बिष्ट, मुन्नी पंत, पुष्पा फर्त्याल, ज्योति चौधरी, रमा पाठक, ममता साही, भावना बड़ोला, भावना मनराल, दीपा पांडे तथा मंजू पांडे सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित भजन-कीर्तन और शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं के सम्मान से कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश भी दिया गया।
प्रेरणा संगठन की पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button