उत्तराखण्डयातायात संबंधी

सातशिलिंग–थल सड़क सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़,24 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज सातशिलिंग–थल सड़क पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुधारीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए तथा उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में त्योहारी सीजन के चलते सड़क पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आमजन को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सुधारीकरण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ निर्माण एवं सुधारीकरण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा नियमित रूप से कार्यों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button