श्री जे.पी. जैन प्राइमरी स्कूल में जन्माष्टमी पर हुआ भव्य आयोजन
जलालाबाद 03 सितंबर ।
श्री जे.पी. जैन प्राइमरी स्कूल, जलालाबाद में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों के साथ विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राधा-कृष्ण एवं बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप प्रस्तुत किए।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय को बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा मोर, झूले, मटकी तथा आकर्षक सजावटी सामग्री से सुंदर ढंग से सजाया गया। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।
इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में शिफा, शिफा नूर, काव्या, आकांक्षा, नमन, महिमा, अनाया, वैष्णवी, परी, पियूष, दिव्यांशी, पारस जैन, सचिका, अर्निका, निया, श्री, अवी, विराज, जस, दिवांश, वेदांश, गौरी, अनिष्का, वेदिका, धैर्ये, जिया, अविका, रूही, अक्षत, गीतांजलि, फलक, नंदिनी, सूफियान , Rishka एवं समायरा सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बच्चों ने अपनी मनमोहक वेशभूषा, रचनात्मक प्रस्तुतियों एवं सजावट के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती राज जैन, श्रीमती सरिता , राधिका शर्मा, लक्षय सैनी एवं ऋषभ जैन का विशेष सहयोग रहा। शिक्षकों ने बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं पर्व-त्योहारों के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।