नगर पालिका सभासद मनोज जगाती के अथक प्रयासों के चलते लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्षेत्र वासियों ने जाँच कर ली दवाई, की भूरी भूरी प्रसंशा
नैनीताल 25 अगस्त । सरोवर नगरी के अयार पाटा गर्नी हाउस स्टावरी लौज क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज जगाती के अथक प्रयासों के कारण इस क्षेत्र में क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए क्षेत्र वासियों ने सभासद मनोज जगाती की भूरी भूरी प्रंशसा की । उन्होंने भविष्य में इस तरह के कैम्प आदि लगाने की अपील की। इस पर मनोज जगाती ने क्षेत्र वासियों का आभार जताया और कहा वह समय समय पर क्षेत्र वासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सबसे आगे आये हैं और इसी तरह आते रहगें।
इस दौरान डॉक्टरों की टीम द्वारा क्षेत्र वासियों की निशुल्क जांच कर दवा आदि दी गई।
इस मौके पर
डॉ.गौरव सुंदरीयाल,नीमा बिष्ट नर्सिंग ऑफिसर बबिता ऐठानी एएनएम त्रिलोक चंद एमपीडब्लू मुस्कान जोशी आशा वर्कर हेमा जोशी आशा जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।