उत्तराखण्डराज्यशिक्षा

प्रो.अम्बरीश कुमार महाजन बने श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति

देहरादून, 22 जुलाई 2026। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन को श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल (टिहरी गढ़वाल) का कुलपति नियुक्त किया है।
लोक भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रो. महाजन की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा 68 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, या अगले आदेश जारी होने तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी।
राज्यपाल के इस निर्णय के साथ ही प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button