उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून,
22 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से बुधवार को लोक भवन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों, प्रशासनिक कार्यों तथा राज्य में चल रही प्रमुख गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।