अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत की आयोजित बैठक में डॉक्टर पंडित के.सी. गौड की विस्तार पर प्रशंसा, ब्राह्मण समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -पंकज शर्मा

शामली। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत की एक बैठक मोहल्ला बरखंडी पर स्थित बीरो वाले मंदिर में अरविंद कौशिक की अध्यक्षता में व पंडित पुनीत द्विवेदी के संचालन में आयोजित की गई जिसमें संगठन की मजबूती पर बल देते हुए राष्ट्रीय प्रभारी पंडित के सी गौड द्वारा संगठन को विस्तार देने पर प्रशंसा की गई मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा ब्राह्मण समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के परम सम्माननीय पंडित डॉक्टर के.सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी ने पंडित खगेंद्र शास्त्री भागवताचार्य निवासी – सासनी, जनपद – हाथरस (उत्तर प्रदेश) को प्रदेश अध्यक्ष ‘विद्त प्रकोष्ठ’ पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं पंडित अर्चित गौतम को नगर अध्यक्ष ‘युवा प्रकोष्ठ’ सासनी,जनपद- हाथरस (उत्तर प्रदेश) मनोनीत करते हुए उनको ‘मनोनयन पत्र’ एवं “राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग” की प्रति सहित सौंपा।
साथ में पंडित ए. के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित उमेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय संयोजक ‘आर्थिक प्रकोष्ठ’ एवं पंडित कमलकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री दिल्ली उपस्थित रहे। पंडित खगेंद्र शास्त्री भागवताचार्य ने पंडित डॉक्टर के. सी. गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी, पंडित ए.के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित उमेश कुमार शर्मा राष्ट्रीय संयोजक ‘आर्थिक प्रकोष्ठ’ एवं पंडित कमलकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री दिल्ली को अंगवस्त्रम व फूल माला पहनाकर एवं राधा – कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजित बैठक में पंडित राजेंद्र शर्मा मुकेश गौतम पंडित सुनील शर्मा पंडित महेश शर्मा पंडित प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।