उत्तराखण्डशासन
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली विवि को मिला नया कुलपति, डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति

देहरादून,11 जून। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
राजभवन से जारी आदेश के अनुसार डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।
डॉ. भट्ट वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शिक्षण, अनुसंधान एवं कृषि-वानिकी क्षेत्र में नवाचारों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा की गई इस नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। :::

