उत्तराखण्डविशेष समाचार

वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून,28 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की।
भेंटवार्ता के दौरान हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button