उत्तराखण्डविशेष समाचार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार खरसाली पहुंचे, यमुनोत्री धाम के लिए होंगे रवाना

खरसाली 24 मई । भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज खरसाली हैलीपेड पहुंचे। उनके खरसाली पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुछ ही देर बाद यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। खरसाली हैलीपेड पर सुरक्षा
एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।


