गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर श्री पृथ्वीनाथ मंदिर युवा सेवा दल ने बांटा शीतल शरबत

देहरादून, 23 मई 2026। गंगा दशहरा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर युवा सेवा दल द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए ठंडे शरबत और शीतल पेय बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य महंत महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान लगभग डेढ़ सौ लीटर शरबत वितरित किया गया। युवा सेवा दल के सदस्य प्रातः मंदिर परिसर में एकत्र हुए, जहां सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर उनकी प्यास बुझाई गई। गर्मी के बीच हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी जी ने कहा कि श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर युवा सेवा दल युवाओं को सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई थी।
कार्यक्रम में दिगंबर दिनेश पुरी, दिवम गोयल, कान्हा मित्तल, अर्णव कंसल, अंश, अध्यन, वत्सल, आयुष अग्रवाल, विधुर, मोहित, शौर्य, अक्षत, शुभम अग्रवाल, हिमांशु सिंगला, अरिहंत जैन, सात्विक, विक्की गोयल, नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, ललित आहूजा, विवेक श्रीवास्तव, इंद्रेश तनुजा, कपिल गुप्ता, संजय गर्ग सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।


