उत्तराखण्डशासन

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले

देहरादून 23 मई। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा शनिवार को राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) एवं सचिवालय सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए। शासनादेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक श्री गिरधारी सिंह रावत, पीसीएस को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्रीमती इलागिरि, पीसीएस को निदेशक महिला डेयरी विकास एवं निदेशक दुग्ध विकास का दायित्व सौंपा गया है।
श्री सुन्दर लाल सेमवाल, पीसीएस को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है, जबकि श्री महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा श्री सुनील सिंह को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग, श्री फिन्चाराम, पीसीएस को अपर जिलाधिकारी पौड़ी, तथा श्री अनिल गर्ज्याल, पीसीएस को महाप्रबंधक परिवहन निगम नियुक्त किया गया है।
श्री जितेन्द्र कुमार, पीसीएस को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हरिद्वार, श्री योगेश मेहरा, पीसीएस को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार तथा श्री प्रमोद कुमार, पीसीएस को डिप्टी कलेक्टर चम्पावत के पद पर तैनाती दी गई है।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराएं।

Related Articles

Back to top button