उत्तराखण्डराष्ट्रीयविशेष समाचार

चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन बने आईएएस सचिन कुर्वे, उत्तराखंड से किए गए कार्यमुक्त

देहरादून 23 मई। उत्तराखंड शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार की सेवाओं से कार्यमुक्त कर दिया है। भारत सरकार के आदेश के क्रम में उन्हें चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी, चेन्नई में चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को मंत्रालय पोत, पोत परिवहन एवं जलमार्ग के अधीन चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-14 के तहत वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में सचिन कुर्वे को तत्काल प्रभाव से राज्य से कार्यमुक्त किया जाता है, ताकि वे नई जिम्मेदारी ग्रहण कर सकें।
यह आदेश सचिव शैलेश बगोली द्वारा जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button