उत्तराखण्डशासन

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों के दायित्व बदले

देहरादून 23 मई । उत्तराखंड शासन में शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। शासन द्वारा जारी आदेशों के तहत सचिव स्तर से लेकर जिलाधिकारी और विभागीय प्रमुखों तक के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।
प्रमुख बदलावों में श्री बी०पी०आर०सी० पुरुषोत्तम को सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा बनाया गया है।
श्री विनय शंकर पाण्डे को सचिव उच्च शिक्षा के साथ गढ़वाल मंडल आयुक्त, पौड़ी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्री सविन बंसल को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रीमती सोनिका को सचिव मुख्यमंत्री, औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, निवेश आयुक्त नई दिल्ली तथा गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
देहरादून के जिलाधिकारी रहे श्री आशीष चौहान को उत्तराखंड सिविल एवियेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वहीं श्री मनुज गोयल को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी नियुक्त किया गया है, जबकि श्री अभिषेक रूहेला को पर्यटन विभाग में अपर सचिव एवं उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
श्री सौरभ गहरवार को उद्योग विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देते हुए सिडकुल के प्रबंध निदेशक और उद्योग आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है।
आईएएस अधिकारी श्री आलोक कुमार पाण्डे को सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीडीए, हिल्ट्रान एवं पीएमजीएसवाई से संबंधित जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं सुश्री नमामि बंसल को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है।
सुश्री दीप्ति सिंह को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना का दायित्व सौंपा गया है। श्री प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय को महानिरीक्षक निबंधन एवं जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वहीं श्रीमती आकांक्षा कोण्डे को आयुक्त कर, महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री प्रवीण कुमार को नगर निगम देहरादून में अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। शासन के इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button