उत्तराखण्डविशेष समाचार
मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड की कला-संस्कृति और फिल्म उद्योग पर हुई चर्चा

देहरादून 23 मई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ ही उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से परिपूर्ण प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
अभिनेता श्री हेमंत पांडे ने प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने और कलाकारों के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।


