उत्तराखण्डजनगणना

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR क्रिया की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

सभी नोडल अधिकारियों को तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु प्रारंभिक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

देहरादून 14 मई,2026 । उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दृष्टिगत जनपद स्तरीय सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एसआईआर प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रारंभिक एवं आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जाए, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बूथवार व्यवस्थाओं, लॉजिस्टिक प्लान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं आवश्यक अभिलेखों के अद्यतन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button