उत्तराखण्डविशेष समाचार

एग्रीस्टैक कार्यों में जनपद सबसे आगे, आयुक्त रंजना राजगुरू ने की सराहना

रूद्रपुर,13 मई 2026 । आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने वर्चुअल माध्यम से एग्रीस्टैक के अंतर्गत डिजिटल पड़ताल, फार्म रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि फार्म रजिस्ट्री के तहत सबसे पहले किसानों की आईडी बनाई जाए तथा वास्तविक खेती करने वाले किसानों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा राजस्व वसूली के कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जानकारी दी कि जनपद एग्रीस्टैक से जुड़े कार्यों में अन्य जनपदों की तुलना में सबसे आगे चल रहा है। इस उपलब्धि पर आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिकारियों की सराहना की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, मनीष बिष्ट तथा मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ. वीके यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button