उत्तराखण्डशासन

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

रूद्रपुर,13 मई 2026 । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारिकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई, राजस्व विभाग, वन विभाग एवं सैनिक फार्म के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षों के कटान हेतु संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र डीमार्केशन की प्रक्रिया पूर्ण कर पेड़ों का कटान कराया जाए।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क शिफ्टिंग एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि कार्यों के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराया जाए, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके और परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय एवं मनीष बिष्ट, डिप्टी मैनेजर एनएचएआई रक्षित यादव, तुषार गुप्ता, फार्म निरीक्षक बीपी श्रीवास्तव, डीजीएम एयरपोर्ट अनूप गुप्ता तथा मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button