उत्तर प्रदेशताज़ा खबरशिक्षा

मदर्स डे पर एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम

झिंझाना,शामली। एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बैलून गेम्स, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस और लॉटरी गेम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों के गीत, नृत्य और अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। माताओं ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज सैनी, अंजली गोयल और रूबी चौधरी मौजूद रहीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सबा खान ने किया।
प्रधानाचार्य सतीश भटनागर ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। विद्यालय प्रबंधक श्रीपाल आर्य ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।
इस अवसर पर चेयरमैन लोकेश तोमर, सुमित चौहान, पंकज गर्ग, मोहित गर्ग, हरप्रीत कौर, चेतना शर्मा, राधिका शर्मा, आरती शर्मा, डिम्पल, अमनदीप कौर और अलका सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button