झालमुरी वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सनातन एकता का संदेश

देहरादून 09 मई । भगवान श्री वराह देव जी के आशीर्वाद से देवभूमि सनातनी एकता मंच एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड, देहरादून द्वारा आज आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने झालमुरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देहरादून के समस्त सनातनी भाई-बहनों को एकजुट कर समाज में एकता एवं सनातन विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना रहा।
कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन की प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से मिली, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में एक गरीब झालमुरी विक्रेता के यहां रुककर झालमुरी का आनंद लिया था। आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री के इस व्यवहार ने बंगाल के नागरिकों का दिल जीतने के साथ हिंदुत्व विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने आम जनमानस के बीच झालमुरी वितरण कर सेवा कार्य किया।
देवभूमि सनातनी एकता मंच के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं संयोजक शिखर कुछल ने कहा कि बंगाल में 800 वर्षों के बाद सनातनी विचारधारा की सरकार बनने से समाज में उत्साह का वातावरण है और इसी खुशी को समाज के साथ साझा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्री कुलभूषण अग्रवाल, श्री संजय गर्ग, अजय गर्ग, अनुज गोयल, अमित गोयल, विवेक सिंघल, धन प्रकाश गोयल, नीरज अग्रवाल, श्याम सुंदर अरोड़ा, विक्रांत सिंघल, नवीन गोयल, मनोज अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अंकित अग्रवाल एवं देवेंद्र कुमार गोयल सहित बड़ी संख्या में देवभूमि सनातनी एकता मंच, डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ उत्तराखंड, युवा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन आढ़त बाजार तथा जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सनातन एकता का संदेश दिया।



