चितई गोलू देवता की शोभायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा से गूंजा वातावरण

देहरादून 21 अप्रैल 2026 । देवभूमि उत्तराखंड में न्याय के देवता के रूप में पूजित चितई गोलू देवता की शोभायात्रा का श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
समिति द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा जलपान वितरण किया ।
श्रद्धापूर्वक अंगवस्त्र भेंट कर देवता का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गोलू देवता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस आयोजन में समिति के मुख्य संरक्षक सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष जोशी, योगाचार्य बिपिन जोशी, मंत्री खजाना दास, पूर्व मेयर सुनिल उनियाल गामा, समिति अध्यक्ष रोशन राणा सहित बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष जैन, गौरव जैन, हेमराज अरोड़ा, सुमित बंसल, विकास वर्मा एवं मीनू डिडान भी मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।



