उत्तराखण्डविशेष समाचार
राज्यपाल को एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह का निमंत्रण

लोक भवन देहरादून 20 अप्रैल, 2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रो. मीनू सिंह ने राज्यपाल को आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण दिया।



