उत्तराखण्डधर्म-कर्म

आदि कैलाश परिक्रमा Run 2.0: 19 से 26 अक्टूबर तक आम यात्रियों को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट

पिथौरागढ़ 26 सितम्बर । आदि कैलाश परिक्रमा Run 2.0 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार 19 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक आदि कैलाश एवं ओम पर्वत क्षेत्र के लिए इनर लाइन परमिट (Inner Line Permit) केवल मैराथन में प्रतिभाग करने वाले धावकों तथा उनके सपोर्ट स्टाफ को ही जारी किए जाएंगे।
प्रशासन के निर्देश के अनुसार उक्त अवधि में आदि कैलाश अथवा ओम पर्वत की यात्रा पर जाने वाले सामान्य यात्रियों और पर्यटकों को इनर लाइन परमिट जारी नहीं किया जाएगा। इसके चलते इस अवधि में यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अपनी यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करते समय प्रशासन के निर्देशों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे आदि कैलाश एवं ओम पर्वत क्षेत्र की यात्रा 19 अक्टूबर से पहले अथवा 26 अक्टूबर के बाद निर्धारित करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व परमिट संबंधी नवीनतम दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Related Articles

Back to top button