उत्तराखण्डशासन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों एवं सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पिथौरागढ़,03 नवंबर 2026 ।

जिला कार्यालय में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर जीवन सिंह ह्यांकी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित समस्त सड़कों, निर्माण कार्यों एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जनपद में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यों की प्रगति तथा निर्धारित समयसीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़कों की बेहतर स्थिति बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन करते हुए सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Advt.

Related Articles

Back to top button